नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम

जिला पंचायत प्रांगण में स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद/प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
डिंडौरी : 06 मार्च 2024
जिला पंचायत प्रांगण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाईव प्रसारण के माध्यम से नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम के तहत स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद/प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तारतम्य में जिले के समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों में भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति अंजू ब्यौहार, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री अवधराज बिलैया, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति नरबदिया मरकाम, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती मीना परते सहित जिला एवं ब्लॉक के समस्त स्टाफ एवं विकासखण्ड डिण्डौरी में संचालित समूहों की दीदीयां और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपरोक्त कार्यक्रम में वाटरशेड योजना अंतर्गत डिजिटल एलईडी का शुभारंभ मिंगडी स्व सहायता समूह, आजीविका एक्सप्रेस (तूफान गाडी) का शुभारंभ चाबी वितरण हेतु नागेश्वरी स्वू सहायता समूह, राईस मिल स्थापना हेतु दुर्गावती स्व-सहायता समूह स्वीकृति पत्र एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु स्व-सहायता समूह की दीदीयों को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किया गया।