जिला जेल में हुआ पुस्तकालय का शुभारंभ, जिला प्रशासन की विशेष पहल

डिंडौरी : 29 मार्च 2024
कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के निर्देशन में कैदियों को मानसिक, नैतिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला जेल डिंडोरी के अंदर पुस्तकालय स्थापित की गई है। जिसका शुभारम्भ कर दिया गया है। जेल में पुस्तकालय खोलने का उद्देश्य से कैदियो में मानसिक रूप से परिवर्तन करना है। जिसमें कैदियों के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल सामग्री व्हालीबॉल, फुटबाल, चेस, लूडो, कैरम प्रदाय किया गया। पुस्तकालय में शैक्षणिक संस्थाओ के द्वारा पुस्तकें दान में दी गई है। जेल पुस्तकालय के नोडल अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार एसडीओ कृषि विभाग को नियुक्त किया गया है।