ऑटो नदी में डूबने से ड्राइवर की मौत

महोबा। थाना खन्ना क्षेत्र के ग्राम मवईखुर्द पुरा निवासी राम लखन यादव पुत्र चंद्रभान यादव जो रात्रि मंगलवार तकरीबन 9:00 बजे मवई खुर्द से पूरा की ओर ऑटो लेकर जा रहा था, वह जैसे ही नदी के पास गया तभी अचानक एक ट्रक आ जाने से ऑटो आनियंत्रण होकर नदी में जा गिरा

जिसमेंऑटो ड्राइवर राम लखन ऑटो के नीचे दब गया और दूसरा साथी दूर जाकर गिर गया वह काफी देर तक अपने साथी राम लखन को निकलता रहा पर निकल नहीं सका तभी वह मवई की ओर भागा और रास्ते पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा जब सुबह होश आया तब घर जाकर राम लखन के घर वालों को सूचना दी। सूचना पाते ही घर वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राम लखन को निकाला तो वह मर चुका था तभी घर वालों ने एसएचओ श्री प्रकाश यादव को सूचना दी,सूचना पर पहुंचे एसएचओ खन्ना ने बॉडी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।