जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
संवाददाता, नवीन कुमार पटना बिहार
जहानाबाद-नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद युवा संवाद कक्ष में वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में पटना बक्सर भोजपुर एवं जहानाबाद जिले के युवा एवं युवतियों ने भाग लिए बताते चले की पूरे भारत में से 87 युवाओं (प्रत्येक राज्य से तीन युवा) को संसद में भाग लेने एवं दिए गए विषय पर अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त होगा यह कार्यक्रम तीन चरणों में होगा ज़िला, राज्य, एवं राष्ट्र स्तरीय पर होना था जिसमे चार जिले के युवाओं को नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद में वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद पामीर सिंह एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विक्रम कुमार ने की जबकि निर्णायक मंडल में प्रो० रंजीत कुमार भारतीय, श्री आभास रंजन, श्री अजय कुमार, श्री अमित कुमार जिला निर्वाचन आईकॉन, एवं श्री उपेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे जिला स्तरीय युवा संसद में पटना जिला से प्रथम स्थान आदित्य राज एवं द्वितीय स्थान अपूर्वा शाह ,भोजपुर जिला से प्रथम प्रवीण कुमार, द्वितीय स्थान आलोक पांडे, जहानाबाद जिला से प्रथम स्थान शरजील अहमद काकवी एवं द्वितीय स्थान रिया राज ने प्राप्त किया वही बक्सर जिला से प्रथम स्थान आर्य अनुपम एवं ,द्वितीय स्थान शिवानी कुमारी ने प्राप्त किया इन सभी चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा एवं राजस्व पर चयनित युवा युक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा इस कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेश कुमार सिन्हा, कार्यालय सहायक सीधी मोची, धनंजय कुमार उपस्थित रहे