नीतीश कुमार को भाजपा के समर्थन से पुनः सरकार बनाने व महागठबंधन और जनता से धोखा करने के खिलाफ भाकपा पटना ने निकाला प्रतिरोध मार्च

पटना:- नीतीश कुमार के पुनः पल्टी मार भाजपा के साथ सरकार बनाने व महागठबंधन और जनता से धोखा करने के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पटना ने निकाला प्रतिरोध मार्च तथा प्रतिरोध सभा किया।
भाकपा पटना ने बिहार की राजनीति में हुई अचानक परिवर्तन के खिलाफ आज राजधानी के दिनकर चौक पर जुट कर झंडा बैनर व पोस्टर के साथ आक्रोषपूर्ण प्रतिरोध निकला। प्रतिरोध मार्च में लोगों ने सिद्धांत विभिन्न राजनीति नहीं चलेगी, मूल्य विहीन राजनीति नहीं सहेंगे, राजनीति को व्यापार का वस्तु बनाना बंद करो, राजनीति में खरीद बिक्री बंद करो, राजनीति को व्यापार बनाने वालों के खिलाफ आम नागरिक को एक हो, आदि नारे लगता हुआ दिनकर चौक से मछुआ टोली, नया टोला होता हुआ लांगटोली चौराहा पहुंच सभा में तब्दील हो गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि आज राजनीति को सबसे घृणित रूप में बनाया जा रहा है। जहां कोई सिद्धांत, मूल्य, आदर्श, नैतिकता का कोई स्थान नहीं है यह सब करवाई आम जनता को राजनीति से दूर करने के लिए है। बहुत ताजुब्ब की बात है कि कल तक जो एक दूसरे को पसीना पोछ- पोछ कर गाली दे रहे थे और एक दूसरे को नीचा दिखा रहे थे। आज वह भाजपा- जदयू एक साथ होकर सरकार बना रही है। सभा को संबोधित करते हुए बांकीपुर अंचल सचिव का. जितेंद्र कुमार ने कहा कि महागठबंधन की सरकार को जनता के लिए काम कर रही थी। उस सरकार को तोड़ना आम जनता को धोखा है जिसे बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता मंगल पासवान ने नीतीश कुमार के इस फैसले को शर्मनाक बताया और कहा कि अब उनकी राजनीति खत्म हो गई है। इनके अलावा सभा को का. देवरत्न प्रसाद, मिना देवी, मो. कैसर, उदयन राय, अनंत शर्मा एवं छात्र नेता शुशील उमाराज ने संबोधित किया। इसके साथ मार्च व सभा में चिंता देवी, अशोक सिंहा, आनंद कुमार, प्रसांत कुमार, राज कुमार मेहता आदि दर्जनों साथी शामिल रहे।