जेसीबी मशीन लगाकर ग्राम प्रधान छीन रहे मजदूरों का हक

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
मजदूरों के हंक मे डाका,यहां रोजगार गारंटी का नहीं है कोई मतलब
सरपंच बना ठेकेदार, श्रम मूलक कार्यों को जेसीबी मशीन से कराता है पूरा

सीधी : जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम पंचायत बमुरी में पिछले एक वर्ष से भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार की इबारत लिखी जा रही है | यहां ग्राम पंचायत के मुखिया के द्वारा तालाब सौंदरीय करण, स्टाप डेम, चेक डेम एवं सड़क निर्माण तक के कार्यों में तेजस्वी मशीन का प्रयोग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है | सरपंच की तानाशाही ऐसी कि, तालाब सुंदरीकरण के कार्य को जेसीबी मशीन से कराया गया जिसकी खबर स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा लगातार प्रकाशित की गई थी, किंतु लीपा पोती कर मामला सुलझा शांत कर लिया गया था | कुछ समय बाद ग्राम पंचायत मुखिया द्वारा दो-दो तालाब के सौंदरीकरण के अधूरे पड़े कार्य को पूर्ण कराने हेतु स्कूल जाने वाले नौनिहालों के हाथों में फावड़ा एवं तगाड़ी धमाकर मजदूरी का कार्य कराया गया जो कि,बाल श्रमिक अपराध कि श्रेणी में आता है |

वर्तमान समय में यदि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत बमुरी मे निर्माण कार्यों का जायजा लिया जाए तो यहां भ्रष्टाचार के अंबार लगे पड़े हैं जहां सड़क निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन, चेक डैम, स्टाप डैम कार्य में जेसीबी मशीन एवं अनेकों कार्यों में जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है | हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों द्वारा उक्त कार्य में मजदूरी की मांग की गई तो उन्हे सरपंच द्वारा श्रम मूलक मजदूरी कार्य में नहीं लगाया गया | यानी कि मोदी की गारंटी वाली सरकार में ग्रामीणों को अब 100 दिन के रोजगार की गारंटी का कोई प्रावधान नहीं रहा | सरपंच द्वारा अनेकों कार्य को केवल मशीनों की सहायता से ही पूर्ण कराया जाता है |
गांव की जनता मजदूर एवं किसानों के लिए ग्राम पंचायत में कोई महत्व नहीं रहा | किसान एैरा मवेशियों से दिन रात परेशान हैं छेत्रीय विधायक के आदेशों की भी हो रही अाव्हेलना पंचायत स्तर में बाड़े की व्यवस्था और मवेशियों के चराने का अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया | अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत बमुरी मे आदिवासी वर्ग से चुने गए यूवा सरपंच विमलेश रावत को अब अपने ही वर्ग के सर्वहारा वर्गों का ख्याल नहीं रहा |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)