नये मंत्रिमंडल से सीधी में विश्वविद्यालय स्थापना की उम्मीद: छात्र इन्द्रलाल

0 597


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद नये मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में गठित होने पर छात्रों ने जल्द सीधी में विश्वविद्यालय स्थापित होने की पूर्णं उम्मीद लगाई है।ज्ञात हो कि सीधी जिले में विश्वविद्यालय की मांग पिछले कई साल से लगातार चली आ रही है।सीधी मांगे विश्वविद्यालय के नेतृत्वकर्ता शोध छात्र इंद्रलाल ने कहा कि नये मंत्रिमंडल गठित होने से यह उम्मीद हैं कि सीधी में विश्वविद्यालय जल्द ही स्थापित होगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक अच्छा शिक्षाविद भी हैं इसलिए विश्वविद्यालय एवं छात्रों की दर्द, समस्या को भली भांति समझ सकते हैं।वहीं शोध छात्र बीरेंद्र पटेल ने कहा कि यदि जल्द विश्वविद्यालय स्थापित नहीं होती है तो हम सभी छात्र अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment