काले सोने का काला कारोबार, लिया जा रहा लोकायुक्त एसपी का नाम

सीधी- सीधी जिले में काला सोना ( कोयले )के अवैध धंधे से तहलका मचा हुआ है! जिसका बहरी प्रमुख केंद्र बना हुआ है! यह अवैध कारोबार बहरी थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के इर्द- गिर्द देखा गया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरी में एक सक्सेना नामक व्यक्ति द्वारा यह अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

संबंधित व्यक्ति द्वारा लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ का नाम लेकर यह अवैधानिक खेल खेला जा रहा है। जबकि इस संबंध में श्री धाकड़ द्वारा मीडिया को अवगत कराया गया है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई है ! उन्होने कहा कि अगर उनके नाम पर यह कार्य किसी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है तो मैं संबंधित थाने के थाना प्रभारी से बातकर उसके खिलाफ आवश्यक रूप से कड़ी कानूनी कार्रवाई करूंगा। आश्चर्य की बात तो यह है कि संबंधित द्वारा यह कारोबार पिछले दो वर्ष से किया जा रहा है! लेकिन किसी के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ,और वह अभी तक खूब फलता फूलता रहा है!कोयले के इस अवैध कारोबार में पुलिस की भूमिका जहां सदिग्ध बताई जा रही है वहीं खनिज विभाग के भी शामिल होने के प्रमाण सामने आ रहे है।
सूत्रों के अनुसार खनिज विभाग के बाबू के करीबी द्वारा बहरी में सक्सेना के अलावा पृथक से कोयले का अवैध कारोबार जारी है! भंडारण की अनुमति के साथ कागजी कार्यवाही में विभाग के सहयोग से बड़ा खेल खेला जा रहा है। लेकिन अवैध कारोबार के खिलाफ विभाग द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नही की गई है! कोयले से लोड वाहनो का वजन भी नहीं किया जाता है!जिसका फायदा उठाते हुए वाहन चालक कोयले की चोरी कर रहे हैं। इन वाहन चालकों से बहरी में संचालित कोयला के अवैध कारोबारियों द्वारा किसी भी दाम पर कोयला खाली करा दिया जाता है!
*ब्यूरो रिपोर्ट सीधी*