Breaking News

अप्रवासी मतदाताओं को आमंत्रण-पत्र भेजकर विधानसभा निर्वाचन 2023 में सहभागिता के लिए किया गया आमंत्रित

0 636

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सीधी जिले में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप प्लॉन के तहत लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी गतिविधि के अंतर्गत राहुल धोटे जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी के निर्देशन में जगह-जगह मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन दिनांक 17 नवम्बर 2023 को समस्त मतदान केन्द्र पर अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में स्वीप दल द्वारा जिले के बाहर रहने वाले मतदाताओं को व्हाटसएप द्वारा आमंत्रण पत्र भेजकर दिनांक 17 नवम्बर को अपने मतदान बूथ पर पहुॅचकर मतदान करने हेतु आमंत्रित किया गया।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment