महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से आपराधिक बल प्रयोग करने वाले आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रु. अर्थदंड

0 402

 

माननीय न्यायालय श्रीमती शर्मीला बिलवार JMFC बरेली द्वारा आरोपी सरदार उर्फ़ भूरा आदिवासी पिता मध्ये आदिवासी, उम्र 42 वर्ष निवासी खैरी मुगली थाना बरेली को महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से आपराधिक बल प्रयोग करने सम्बन्धी प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर 1 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रु. अर्थदंड से दण्डित किया I

प्रकरण संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादी द्वारा थाना बरेलीमें इस आशय का आवेदन प्रस्तुत किया गया कि – “दिनांक 15-02-2011 को फरियादी खेत पर चारा काट रही थी, तब वहां आरोपी भूरा पीछे से आया और दोनों हाथो से उसका सीना पकड़कर दबाने लगा तब वह चिल्लाई और झूमाझटकी करके मुश्किल से उसके हाथ से भागी और उसकी देवरानी जो खेत में चारा काट रही थी वहां पहुंची जिसे देखकर आरोपी भाग गया I उसने सारी बात अपने पति को बताई; पति ने जब आरोपी से पूछा तो उसे जान से मारने की धमकी दी I“
उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली द्वारा अपराध क्र. 47/2011 धारा 354, 506 भाग-2 भा.द.वि. कायम कर अनुसन्धान उपरांत अभियोगपत्र मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया I
उक्त प्रकरण में शासन की ओर से ADPO श्री सुनील कुमार नागा द्वारा पैरवी की गईI
मान.न्याया. द्वारा आरोपी सरदार उर्फ़ भूरा आदिवासी को धारा 354 भा.द.वि. में दोषसिद्ध पाते हुए 1 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रु. अर्थदंड से दण्डित किया गया l

श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी
जिला रायसेन म0प्र0

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment