लकड़ी के डंडे से मारपीट कर चोट कारित करने वाले आरोपी को 03 माह का सश्रम कारावास एवं 500 रूपये जुर्माना से दण्डित किया

माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील सिलवानी जिला रायसेन म0प्र0 द्वारा आरोपी इमरान पिता शमीम खां उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कालोनी बम्होेरी तहसील सिलवानी को धारा 323 भादवि. में 03 माह का सश्रम कारावास व 500/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
इस मामले में शासन की ओर से श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, तहसील सिलवानी, जिला रायसेन ने पैरवी की।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, घटना दिनांक से 5-6 दिन पहले आरोपी इमरान ने फरियादी अजय को गाड़ी से टक्कर मार दी थी जिस पर से उसका और इमरान का विवाद हो गया था उक्त बात को लेकर आरोपी इमरान ने दिनांक 07.12.2018 को करीब 12:00 बजे फरियादी अजय को अनीष भाई के खेत के पास मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा फरियादी ने गाली देने से मना किया तो इमरान ने लकड़ी के डंडे से फरियादी के साथ मारपीट की जिससे उसे सिर में, बांये हाथ में तथा बांये पैर में चोट आई बीच बचाव सूर्या रैकवार ने किया तथा आरोपी जाते जाते बोला कि आज तो बच गया दोबारा मिला तो जान से खत्म कर दूंगा तत्पश्चात फरियादी द्वारा उक्तो घटना की रिपोर्ट आरक्षी केन्द्र बम्होरी में दर्ज करायी जिस पर से आरक्षी केन्द्र बम्हो्री द्वारा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना उपरांत अभियोग पत्र मान0 न्यायालय में प्रस्तुत किया । विचारण के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन की समस्त दलीलों व साक्ष्यों को सुनते हुए आरोपी को धारा 323 भादवि में दोषसिद्ध किया गया।
श्रीमती शारदा शाक्या
मीडिया प्रभारी
जिला रायसेन म0प्र0