प्रधानमंत्री के आगमन पर छात्रों ने अनुरोध सभा आयोजित करके विश्वविद्यालय की मांग की

0 796


माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का सीधी आगमन के एक दिन पूर्व ही जिले के छात्र छात्राओं के द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन वंदन किया गया है।साथ ही छात्रों ने बड़े ही विनम्र से अनुरोध सभा आयोजित करके जिले में बेहतर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा हेतु एवं छात्र हित में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए अनुरोध किया गया है।छात्रों ने सीधी में विश्वविद्यालय की मांग लंबे समय से लगातार करते आ रहे हैं।छात्रों की मांग को शिक्षक संघ समेत कई संगठनों ने समर्थन भी किया।छात्रों का कहना है कि सीधी सिंगरौली ब्यौहारी इतने बड़े आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आजादी के 76 वर्ष बाद भी विश्वविद्यालय न होना चिंतनीय है।वहीं छात्र इंद्रलाल पटेल ने कहा कि सीधी जिले के छात्र विश्वविद्यालय के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment