चाल चली जो बेढंगी बेशक हारे जायेंगे

0 503

*नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा*

सीधी- विधानसभा चुनावों की बिछी विशात में सिहावल विधानसभा सीट से ड्राइविंग सीट की स्टेरिंग इतनी लचीली नहीं है जिसे जो,जब, जहां चाहे आसानी से मोड़ सके! यहां लोहे के चने चबाने पड़ेंगे! सिहावल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विश्वामित्र पाठक बेशक राजनैतिक बलशाली हैं! पर भारतीय जनता पार्टी से पूर्व में बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विश्वामित्र पाठक को टिकट देकर सहज ही हथियार डालने का रास्ता खोजा गया है! यहां भारतीय जनता पार्टी की सेवा में लगे रहने वाले कार्यकर्ताओं की लंबी कतार थी! टिकट पाने की आश थी! कुछ और अच्छा कर दिखाने की चाह थी! लेकिन इन सब पर किसी हवा के झोंके ने धूल की परत चढ़ा दी! जो भीतर ही भीतर जलते एवं हाथ मलते हुए साफ तौर पर दिखाई दे ही जाते हैं! और इन सब भितर घातियों की भीड़ भयानक चाल चलने के लिए चाबुक लेकर चौतरफा फैली हुई है! इस सीट पर जातिगत समीकरण की भी हवा बहेगी इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता!

सिहावल विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कदम कमलेश्वर के रूप में विरोधियों की राह को काफी कठिन और कांटों भरा बनाता है! चुनावी जंग में उतरी और पार्टियोंके के साथ निर्दलीय प्रत्याशी बेशक बिल खोदने का काम करेंगे! हर चेहरे द्वारा एक दूसरे की कमियों को गिनाने का काम किया जा रहा है! उपलब्धियों के आंकड़े भी पेश किये जा रहे हैं! पर समस्याओं से जूझती पब्लिक को यह कोई नेता नहीं बताता कि वह 5 सालों तक आम जनता से मिलने क्यों नहीं आया! जनता सब का हिसाब रखती है! जिसका लेखा-जोखा मतपेटियों में कैद करने तथा चुनावी भाग्य लिखने हेतु बेझिझक तैयार खड़ी है! चाहे जितने बड़े महारथी हों चाल चली जो बेढंगी बेशक हारे जायेंगे! किसका होगा साम्राज्य स्थापित यह जो पब्लिक है सब जानती है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment