अजाक डीपीओ श्री विनोद कुमार परोहा जी की अधिवर्षिकी आयु पूर्ण होने पर भावभीन विदाई समारोह

0 714

कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी जबलपुर द्वारा श्री विनोद कुमार परोहा अजाक डीपीओ की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने से उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई कार्यक्रम रखा गया जिसमें श्री विजय कुमार उईके उपसंचालक(अभियोजन), श्री अजय कुमार जैन जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। श्री प्रशांत शुक्ला लोकायुक्त डीपीओ, श्रीमती स्मृतिलता बरकड़े विशेष लोक अभियोजक, कु. पुष्पलता साहू विशेष लोक अभियोजक, श्रीमती संगीता सिंह परिहार विशेष लोक अभियोजक, श्री अभिषेक दीक्षित विशेष लोक अभियोजक, श्री कृष्णगोपाल तिवारी विशेष लोक अभियोजक, श्रीमती मनीषा दुबे विशेष लोक अभियोजक, श्रीमती भारती उइके, श्रीमती बबीता कुल्हारा, श्रीमती स्मिता ठाकुर, श्रीमती अरुणप्रभा भारद्वाज, श्रीमती वर्षा वैद्य, श्री सुखलाल मार्को, श्री संजीव पांडे, श्री भगवत उइके द्वारा पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। श्री विनोद कुमार परोहा जी द्वारा अपने सेवाकाल के कुछ यादगार पलों को सभी के साथ साझा किया गया। श्री विजय कुमार उईके उपसंचालक(अभियोजन), श्री अजय कुमार जैन जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा शॉल श्रीफल व रामचरितमानस भेंट कर उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समस्त अभियोजन अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी उन्हें स्वस्थ दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भावभीन विदाई दी गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment