शासकीय सेवक के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट करने वाले आरोपीगण का जमानत आवेदन निरस्त

माननीय न्यायालय श्रीमान जय कुमार जैन JMFC बरेली द्वारा आरोपीगण 1. वकील उर्फ गोविन्द सिंह ठाकुर पिता रामरतन ठाकुर, उम्र 35 वर्ष, 2. दीपक ठाकुर पिता देवीसिंह ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, 3. प्रदीप ठाकुर पिता जसवंत सिंह ठाकुर, उम्र 24 वर्ष तथा 4. नीलेश ठाकुर पिता रामसिंह ठाकुर, उम्र 30 वर्ष सभी निवासी सेमरीघाट थाना बरेली का जमानत आवेदन निरस्त कर जेल भेजा।
प्रकरण संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादी द्वारा थाना बरेली में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि “ग्राम दिमाडा में विद्युत विभाग का सबस्टेशन है। वहां श्री धर्मेन्द्र दिवेदी सबस्टेशन आपरेटर के पद पर शाम 04 बजे से रात्रि 12 बजे तक ड्यूटी पर दिनांक 28.09.23 को पदस्थ थे। दिनांक 28.09.23 को रात के समय 09.20 बजे सेमरीघाट के प्रदीप ठाकुर के मोबाईल से श्री धर्मेन्द्र दिवेदी सबस्टेशन के आपरेटर के पास फोन आया। फोन पर प्रदीप ठाकुर वकील ठाकुर, दीपक ठाकुर व नीलेश ठाकुर द्वारा गाली गलौच की गई व कहने लगे अभी खेत की बिजली चालू करो तो धर्मेन्द्र दिवेदी द्वारा कहा गया कि शाम 06 से 10 बजे तक खेत की सप्लाई शासन नियमानुसार बंद रहती है तो वकील ठाकुर ने कहा कि मैं अपने साथियों के साथ तुझे वहीं मारने आ रहा हूँ। तभी 10 मिनट बाद प्रदीप ठाकुर, वकील ठाकुर, दीपक ठाकुर व नीलेश ठाकुर सबस्टेशन आपरेटर धर्मेन्द्र दिवेदी को मारने के लिए लकड़ी के लट्ठ व लोहे की राड लेकर आये जिससे शासकीय सम्पत्ति खिड़की व दरवाजे तोड़े फिर धर्मेन्द्र दिवेदी को लकड़ी के लट्ठ व लोहे की राड से वकील ठाकुर व उसके साथियों ने हमला किया । तभी दिमाडा गांव के लोग आ गए। गांव के लोगों की संख्या देख आरोपीगण भाग गए। भागते भागते बोले धर्मेन्द्र आज तू जिन्दा बच गया है कभी अकेले में मिल गया तो तुझे जमीन में गाढ़ देंगे किसी को लाश का पता भी नहीं चलेगा ।”
उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली द्वारा अपराध क्र. 677/2023 धारा 353, 294, 427, 506, 34 भा. द. वि. कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर मान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा आरोपीगण द्वारा जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।
उक्त प्रकरण में शासन की ओर से ADPO श्री सुनील कुमार नागा द्वारा जमानत आवेदन का विरोध किया गया।
मान न्याया द्वारा आरोपीगण वकील ठाकुर, दीपक ठाकुर, प्रदीप ठाकुर तथा नीलेश ठाकुर का जमानत आवेदन निरस्त कर जेल भेजा।
श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी