Breaking News

सगी बहन को भाई और भाभी ने लाठी डंडे से सिर पर किया प्रहार

0 523

सीधी मध्य प्रदेश

सीधी / जिले के थाना कमर्जी अंतर्गत ग्राम मधु गांव निवासी समय लाल कोल की पुत्री विमला रावत जो की निवासी ग्राम ब्रह्मागढ़ जिला रीवा से विगत दिनांक 01.10.2023 को अपने वृद्ध माता-पिता के घर पढ़ रहे अपने बच्चों से मिलने आई हुई थी | माता-पिता के घर पहुंचने पर समय लाल का बड़ा पुत्र बालकृष्ण कोल और बहू साजन कोल दोनों विगत दिनांक 03.10.2023 की रात्रि 11:30 pm बजे लाठी डण्डा लेकर घर में घुस गए और समय लाल की पुत्री विमला रावत पति कृष्ण कुमार रावत उम्र तकरीबन 35 वर्ष को अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए यह कहा कि तुम यहां क्यों आती हो…….? जिस पर लड़की के पिता समय लाल कोल ने अपने पुत्र कृष्ण कुमार कोल और बहू साजन कोल का विरोध करते हुए कहा कि जब तक मैं जीवित हूं तब तक मेरी बेटी मेरे पास आएगी, रहेगी |

 

जिस पर बालकृष्ण कोल और साजन कोल ने पिता को घर से बाहर निकाल दिया और सगी बहन विमला रावत के साथ लाठी डंडे से सिर पर प्रहार कर लहू लुहान कर दिया| जिस पर डायल 100 की मदद पर मौके से पहुंची पुलिस ने सिर पर गहरी चोट लगने के कारण घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया| जहां चार दिवस उपचार के दौरान ठीक होने पर छुट्टी मिल गई | किंतु अपराधी पर कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण पीड़िता अपने पिता के साथ आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी पहुंचकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उचित न्याय की मांग की है | देखना होगा की पीड़िता बहन के साथ हुए अन्याय पर सीधी पुलिस क्या न्याय करती है……?

सीधी से रमानायक तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment