ब्रेक फेल ट्राले ने आगे चल रही कार को मारी जोरदार टक्कर, दो ट्रालों के बीच में फंसी कार, तीन लोग गंभीर घायल , इंदौर किया रेफर।
कार में डॉक्टर सहित परिवार था शामिल , विधायक एवं ग्रामीणों की मदद से फंसे लोगों को निकाला बाहर।

आप देख रहे हो प्राइड इंडिया न्यूज़ धार जिला बीरो सोभाग प्रजापति की रिपोर्ट
एंकर/ राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर वाहनों के ब्रेक फेल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर इंदौर कि तरफ से आ कर गणपति घाट उतर रहा ट्राला उसके ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर, आगे चल रही एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दि। टक्कर लगते ही कार, सुबह हुए दुर्घटनाग्रस्त खड़े वाहन में जा घुसी। कार दोनों ट्रालों के बीच में दबा गई । कार में सवार डॉक्टर सहित परिवार इंदौर से बड़वानी जा रहे थे। हादसे में सभी कार में ही फंस गए। स्थानीय विधायक पांचीलाल मेड़ा एवं ग्रामीणों के मशक्कत के बाद कार में फंसे परिवार के सदस्यों को 1 घंटे बाद बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया।

विवो/ हादसे में लव कीर्ति जोशी उम्र 50 वर्ष,ललिता लव जोशी उम्र 38 साल, प्रणिता मनीष उम्र 30 वर्ष निवासी इंदौर गंभीर घायल हुए। हादसे के समय स्थानीय धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा ग्राम पलाशमाल जा रहे थे । तभी उन्होंने गणपति घाट पर हादसा देखते ही वहीं पर रुक गए और तुरंत अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी। वहीं विधायक मेड़ा ग्रामीणों को साथ लेकर कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। किंतु दो ट्रालों के बीच में कार फंसी होने के कारण परिवार के सदस्यों को निकालने में काफी दिक्कत उत्पन्न हो रही थी तभी क्रेन की मदद से ट्राले को हटाकर पहले कार को बाहर निकाला और विधायक मेड़ा कार के ऊपर चढ़कर, अंदर फंसे लोगों को अपने हाथों से बाहर निकाल कर, टोल एंबुलेंस से तुरंत उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। वहीं करीब 2 घंटे तक विधायक मेड़ा गणपति घाट पर ही रुखे रहे है । घटना के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय पुलिस बल के साथ विधायक मेड़ा ने जाम को खुलवाया गया।