नेहरू युवा केन्द्र युवा खेल कार्यक्रम का आयोजन

0 440

 


आज दिनांक 01/10/2023 को समय 10 बजे सुबह कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र युवा खेल कार्यक्रम का आयोज एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अरवल के तत्वाधान में प्रखंड करपी में मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के सदस्यों के द्वारा ग्राम बस्ती बिगहा में देवी स्थान के प्रांगण में साफ सफाई किया गया एवं स्वच्छता अभियान का शपथ प्रण लिया गया साथ ही न्यू ज्योति ग्रामीण सेवा संस्थान दोर्रा के सदस्यों के द्वारा गांव की साफ सफाई किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दोर्रा पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य – 03 जवाहिर सिंह यादव शामिल हुए | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा अध्यक्ष सूरज कुमार के द्वारा किया गया | मुख्य अतिथि पूर्व वार्ड सदस्य जवाहिर सिंह यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थीं | मैं सपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा | सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करुंगा | मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद देगा | साथ ही
प्रखंड अरवल के अंबेडकर युवा क्लब ,परमपुरा के द्वारा ग्राम स्वच्छता अभियान स्वयं सेवक नीतीश कुमार के द्वारा चलाया गया |तथा
प्रखंड कलेर के आदर्श युवा क्लब अल्हनपुर चौकी के द्वारा स्वयंसेवकआलोक कुमार के नेतृत्व में ग्राम अल्हानपुर मैं सामुदायिक भवन एवं मधुशर्मा घाट की सफाई का कार्यक्रम चलाया गया इस कार्यक्रम में कौशल किशोर कुमार का कार्य सराहनीय रहा।
जिला युवा अधिकारी
नेहरू युवा केन्द्र अरवल

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment