कमलेश्वर पटेल हो सकते हैं विंध्य में बिराट जीत के शिल्पकार

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
_विंध्य में बीजेपी की बड़ी हार के संकेत, दिग्गजों के पार्टी छोड़ने अासार_
ईमानदार सोच और कड़ी मेहनत से कांग्रेस को मिल सकती है भारी जीत
बीजेपी के कई दिग्गज छोड़ सकते है भारतीय जनता पार्टी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: विंध्य में बीजेपी को मिल सकती है भारी हार, ये दो दिग्गज छोड़ सकते है बीजेपी | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुका है। निर्वाचन आयोग के द्वारा विधानसभा चुनाव की सारी तैयारीया पूरी कर ली गई हैं, आगामी दो माह में विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे | जिसको लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय लिस्ट भी जारी कर दी है, लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी में कलह मच गई है, जहां कई मंत्री और कई सांसदों को विधानसभा से टिकट देने के बाद पार्टी के इस फैसले पर इन दिग्गज नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन, पार्टी छोड़ने की बात को सिरे से खारिज करते हुए एक हफ्ते तक पार्टी से जिम्मेदारी मिलने का इंतजार किए हैं | पर बिना जिम्मेदारी के पार्टी में टिके रहने की गारंटी भी नहीं दी है, सीधी विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर विधायक केदारनाथ शुक्ला पार्टी के फैसले से काफी नाराज है, वही मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी सवाल खड़े किए है।
क्या दो दिग्गज छोड़ सकते है पार्टी
सीधी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक केदारनाथ शुक्ला को टिकट न मिलने से वह काफी नाराज है। उन्होंने पार्टी के इस फैसले पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, मीडिया के द्वारा पूछे सवाल में वर्तमान विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा ऐसा कुछ नहीं है पर मैं लंबे समय से पार्टी का हिस्सा था। और अपने एक ऑडियो बयान में उन्होंने सीधी विधानसभा से उम्मीदवार पूर्व सांसद प्रीती पाठक को मध्य प्रदेश की 230 सीटों में सबसे ज्यादा वोटो से हारने वाली प्रत्याशी की घोषणा कर दी है | अपने जिम्मेदारियों के विषय मे निर्णय 2 अक्टूबर के बाद किया जाएगा उन्होंने कहा | मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के द्वारा भी पार्टी छोड़ने को लेकर किसी भी तरह की बात नहीं की गई, उन्होंने प्रत्याशी बने नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जैसे मैहर जिला बना है। वैसे विंध्य प्रदेश भी बनेगा, मैं विंध्य प्रदेश के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं |
वहीं बात सिहावल विधानसभा सीट की कीजाए तो पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक कमलेश्वर पटेल समूचे विंध्य प्रदेश में सबसे भारी युवा नेता के रूप में उभरे हैं और बीजेपी से विश्वामित्र पर अपनी सीट विधानसभा क्षेत्र 78 पर भारी पड़ते हुए ऐतिहासिक मतों से विजई होंगे |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान |