गरीबों के हक एवं अधिकार की लड़ाई में शिवसेना जिला अध्यक्ष का हुआ जिला बदर

सीधी-शिवसेना जिला इकाई द्वारा भूमिहीन परिवार वा गरीब परिवारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला का घेराव करते हुए ज्ञापन पत्र सौंपने की मांग रखी गई थी! शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडेय का आरोप है कि सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला द्वारा जिला कलेक्टर के ऊपर दबाव बनाकर शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडेय को जिला बदर कराया गया!

उन्होंने बताया कि जिस दिन कार्यक्रम था उसी दिन सुबह के करीब 9:00 बजे मैं मूडी तालाब मंदिर में भगवान शिव जी की पूजा करने गया था और पूजा उपरांत ही जमोड़ी व कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा मंदिर में ही नोटिस पकड़ाते हुए अपने साथ चलने को कहा गया! वहीं जमोड़ी पुलिस व कोतवाली पुलिस द्वारा मुझे उत्तर प्रदेश प्रयागराज शंकरगढ़ थाने में छोड़ दिया गया!
इसके बाद भी शिवसेना पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम जारी रखा गया! वीथिका भवन में विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में एकत्रित होकर पीड़ित परिवारों के साथ गोपद बनास तहसीलदार को ज्ञापन पत्र भी सौंप गया! लेकिन कई जगह से पुलिस द्वारा शिव सैनिकों को उठा लिया गया और थाने में बैठा लिया गया! इसके बाद 151 लगाने की कार्यवाही की गई जहां प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, जिला मंत्री आशीष मिश्रा, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा, युवा विधानसभा प्रभारी रोहित राठौर, संदीप चौहान उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया! पांडेय द्वारा कहा गया कि सत्ता किसी की बपौती नहीं होती और वैसे भी हमें सत्ता का शौक नहीं लेकिन जो गलत करेगा हिसाब सबका होगा! और अच्छी तरह से याद है जिन-जिन के द्वारा सम्मानित किया गया है हिसाब सबका जनता करेगी! वक्त के साथ शिव सैनिक शांत नहीं बैठने वाले! एक नजरिए से यह डर हम शिव सैनिकों को अच्छा लगा कि प्रशासन की जिम्मेदार कुछ अधिकारी व सत्ताधीस नेता अपनी नाकामी को छुपाते हुए इतने हद तक आ चुके, इतना डर शिव सैनिकों को लेकर, लेकिन हम शिव सैनिकों की नींद लेंगे या भूख, ध्यान रखें समाज से सब बंधे हुए हैं! उन्होंने कहा कि पीड़ित जनता के साथ अत्याचार किसी भी हाल में शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी!
*ब्यूरो रिपोर्ट सीधी*