विंध्य को एक और सौगात के लिए धन्यवाद शिवराज जी: प्रणव

सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर अध्यक्ष प्रणव पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब से शिवराज सरकार बनी है विंध्य प्रदेश की कायापलट हो गई है।
आज विंध्य प्रदेश के सीधी जिले में पांचवा मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया जा रहा है जो अपने आप में एक मिसाल है।
श्री पाठक ने कहा कि सतना, रीवा,सीधी,सिंगरौली शहडोल सहित मिलाकर पुराने रीवा संभाग में पांच मेडिकल कॉलेज हो गए यह कांग्रेसी नेताओ के लिए बेबाक कर देने वाली विकास की गति है।
श्री पाठक ने कहा कि कोल आदिवासी जाति के लिए कोल भवन, हरिजन आदिवासी के विकास के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, छात्रावास, विद्यालयों को उत्कृष्ट नवीन भवन सड़को का जाल सीधी-रीवा मोहनिया टनल अपने आप मे यह बताती है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विंध्य प्रदेश के लिए कितने संजीदगी के साथ विकास की रूप रेखा तय की है।
श्री पाठक ने सीधी- सिंगरौली की जनता-जनार्दन से अपील करते हुए कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान जी का आगामी विधानसभा चुनाव में साथ देकर विकास की अविरल धारा बहती रहे इसमें सहयोग देकर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का धन्यवाद ज्ञापित करें।