भव्य कांवड़ यात्रा का प्रारंभ शिवपुर से बढ़ौरा धांम तक 24 अगस्त को,देवेंद्र सिंह दादू के नेतृत्व में

*रिपोर्ट➖सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
सीधी-पवित्र श्रावण मास में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस जिला इकाई सीधी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 24 अगस्त 2023 को एक दिवसीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत शिवपुर मरसरहआ ग्राम से बढौरा धाम के लिए हो रही है। उपरोक्त यात्रा संगीतमय माहौल में शिव भक्तों के साथ पैदल प्रारंभ होगी और सीधी जिले का भ्रमण करते हुए मुख्य मार्गो से गुजरते हुए शिव धाम बढौरा तक पहुंचेगी।

चर्चा के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने बताया कि यह यात्रा सुबह 6:00 बजे से ग्राम शिवपुर मरसरहा ग्राम से प्रारंभ होगी। यात्रा का रूट पहले से ही तय किया गया है जिसमे शिवपुर, अमरपुर बाजार, अटल चौक व, मूलनहवा पुलिया, गहनौआ मंदिर, शेरपुर चौराहा, कुचवाही, शिवपुरवा, उपनी, टरी, जोगीपुर तोरण द्वार, डैनिहा, सम्राट चौक, गांधी चौक, लालता चौक, नया बस स्टैंड, जमोड़ी तोरण द्वार, सोनवर्षा टोल प्लाजा, बढौरा तिराहा से होते हुए अंत में शिव धाम बढौरा में समाप्त होगी।
बढौरा शिव धाम में भक्तों के लिए भंडारे एवं प्रसाद का आयोजन भी किया गया है। उक्त यात्रा में सभी शिव भक्तों के शामिल होने की अपील की गई है। यह कावड़ यात्रा एकता परिचायक के रूप में शिव नगरी को प्रस्थान करेगी। हमारी संस्कृति विरासत को बचाने के लिए एवं युवाओं के अंदर भक्ति का वातावरण बन सके उन्हें अपने संस्कृति के त्योहारों के बारे में पता चल सके।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उक्त यात्रा का आयोजन प्रतिवर्ष आमजन के सहयोग से किया जाता है। चर्चा के दौरान देवेंद्र सिंह दादू ने उक्त यात्रा एवं भंडारे प्रसाद के लिए सभी से अपील की है कि वे यात्रा में शामिल हो एवं प्रसाद ग्रहण करें।