Breaking News

जिले के सास्कृतिक प्रोग्राम में छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दूसरी बार किया विद्यालय का नाम रोशन

0 2,638

रमानायक तिवारी की रिपोर्ट सीधी मध्यप्रदेश

सीधी /एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल हडबडो के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति को जानकारी देते हुए बताया कि 77वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सीधी जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल हड़बड़ों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में डांस, सांग्स, बैंड, ढोलक, कांगो, कैसियो, जिप्सी आदि के माध्यमों से बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित हजारों लोगों का दिल जीत लिया। लगभग डेढ़ सौ छात्र -छात्राओं ने इस प्रोग्राम में अपनी सहभागिता निभाई और सब ने अपने -अपने काम में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया | सीधी जिले के साथ एकलव्य स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। विगत 26 जनवरी (गणतंत्रता दिवस) के अवसर पर भी एकलव्य स्कूल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ थाl लगातार दूसरी बार स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत से दुबारा प्रथम स्थान प्राप्त कर एकलव्य स्कूल नाम रोशन किया है। स्कूल परिसर में भी भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ था, जिसमें लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग तरह की प्रस्तुतियों में भाग लिया था और उपस्थित लोगों का अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया था। छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत की थी। भारी संख्या में अभिभावक, सामाजिक राजनीतिक और समाज के अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर के अंत तक तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। व्यस्त होते हुए भी लोग शुरू से लेकर लास्ट तक कार्यक्रम को देखते रहे और बच्चों का मनोबल बढ़ाते रहे। एकलव्य स्कूल लगातार बच्चों को हर क्षेत्रों में निखारने के लिए लगातार अलग-अलग मंच प्रदान कर रहा है, जिससे बच्चे हर क्षेत्रों में कुशल हो सके और उनमें निखार आ सके।विद्यालय के छात्र-छा़त्राओं की इस उपलब्धि में विद्यालय के संचालक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, नीतू सिंह, संरक्षक शीलध्वज सिंह, प्रबंधक विनोद सिंह, श्यामलाल शर्मा, प्राचार्य स्वेता सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ शिक्षक मनीता सिंह, प्रीति शुक्ला, मनोज खरे, संजय पाण्डेय, सचिन सिंह, विदित सिंह, ध्रुवदेव सिंह, संध्या शुक्ला, अमिता सिंह, नमिता सिंह, सुनीता विश्वकर्मा, ज्योतिप्रभा द्विवेदी, करूणा मिश्रा, जयप्रकाश पाण्डेय, सोनू सिंह, रूचि सिंह, सपना तिवारी, माधव सिंह, विपिन मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, अमित कुमार मिश्रा, अनूप लखेरा, सन्नी बैगा, अमन वर्मा एवं समस्त विद्यालयीन परिवार एवं अभिभावकों द्वारा छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

सीधी से रमा नायक तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment