ललितपुर सीधी सिंगरौली रेल लाइन विभिन्न मुद्दों पर शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

सीधी सांसद का विरोध कर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम लिखा पत्र सौंपा ज्ञापन
माग पूर्ण ना होने पर 10 दिन का दिया अल्टीमेटम सांसद बगले का हजारों किसान पीड़ितों के साथ होगा उग्र प्रदर्शन
जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर सीधी सिंगरौली लाइन के भू अधिग्रहण पीड़ित परिवार व विभिन्न मांगों को लेकर सांसद बंगले पहुंचकर घेराव करते हुए मांग रखने का अल्टीमेटम अनुविभागीय दंडाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था वह सांसद महोदय को सूचित किया जाए इस विषय पर भी कहां गया था लेकिन वही पीड़ित किसानों की मांगों को लेकर सीधी सांसद रीती पाठक दुर्व्यवहार करते हुए सीधी छोड़ ग्वालियर में डेरा डाल कर बैठ गई वहीं जिले के किसान आज कई महीनों से अपने अधिकारों को लेकर धरना आंदोलन कर रहे और सांसद महोदय जी पेपर बाजी कर फर्जी राजनीति में व्यस्त हैं ऐसे में आज कुछ छोटी संख्या में पीड़ितों को लेकर वीथिका भवन सीधी में एकत्रित होकर मार्च कर निकलने की कोशिश की गई लेकिन सांसद महोदय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आगे कर पीड़ितों की आवाज को दबाने की कोशिश की गई लेकिन यह ध्यान दें कि शिवसेना इस विषय को लेकर शांत नहीं बैठेगी आज जिम्मेदार राजस्व अधिकारी एसडीएम महोदय पुलिस कप्तान के समझाइश की वजह से पहली बार बात का सम्मान करते हुए ज्ञापन पत्र वीथिका भवन में सौंपा गया वा मांग की गई कि शहर के सबसे नजदीक गांव नौड़ीया पंचायत मैं करीब 500 से 800 घर के ऐसे पीड़ित गरीब परिवार है जिनका आशियाना रेलवे विभाग द्वारा उजाला जा रहा यह परिवार कई दशकों से अपना जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन वही बंदर बात की तरह रेलवे विभाग द्वारा 25से 50000 की छोटी रकम देकर हटाने का प्रयास कर रहा पूर्व में 2से4 घर भी तानाशाही पूर्वक गिरा कर इन गरीबों को बेघर कर दिया गया आज 2 सालों से सिर्फ या पीड़ित परिवार आवेदन प्रतिवेदन सांसद कलेक्टर सभी को कर रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही इस विषम परिस्थिति को लेकर आज फिर से एक बार संगठन द्वारा मांग पत्र रखा गया है वह रेलवे विभाग ने जो पूर्व में गाइडलाइन जारी की थी जैसे किसने की भूमि के बदले एक व्यक्ति को नौकरी वा मकान ,पौधे का भी मूल्यांकन कर उसका भी मुआवजा दिया जाएगा लेकिन यही सीधी जिले के गरीब जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा वही सिंगरौली जिले में यह नियम लागू है लेकिन सीधी जिले में यह नियम बंद कर सीधी जिले के किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है सांसद महोदय के यह दुर्व्यवहार शिवसेना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी बहुत जल्द एक बड़े आक्रोश का सामना जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को करना होगा
प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विवेक पांडे जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा जिला मंत्री आशीष मिश्रा गौ रक्षा प्रमुख विक्की सोनी नगर अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले नगर संपर्क अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा नगर उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा,युवा संयोजक आकाश परांडे, युवा कोषाध्यक्ष लाला वर्मा युवा उपाध्यक्ष गोविंद भारती युवा सचिव मोहित परिहार युवा विधानसभा सचिव अर्जुन केवट युवा विधानसभा सीधी अध्यक्ष रोहित राठौर, ऑटो सेना अध्यक्ष अमर यादव, सहित सैकड़ों की तादात में पीड़ित गरीब किसान मौजूद रहे