सीधी: कलेक्टर ने डी.ई.ओ. कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी से- क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीधी का औचक निरीक्षण किया गया । कलेक्टर ने बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रह कर शासन द्वारा दिए है दायित्वों का निर्वहन करें। विशेष कारण से बाहर जाने पर आवेदन कार्यालय में होना अनिवार्य है। विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी को दिए गए कार्य का सतत मॉनिटरिंग करते रहें। सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों का आईडी कार्ड जारी करें। कलेक्टर ने कार्यालय में दस्तावेज का संधारण एवं सुरक्षित रख रखाव के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेश शाही, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी एल मिश्र उपस्थित रहे।
प्राइड कम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)