शान से फहरा तिरंगा, जनपद अध्यक्ष राजकुमारी सिंह ने ध्वजारोहण कर ली सलामी

0 507

 


प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सिंहावल: सीधी /मध्य प्रदेश

सिहावल जनपद मुख्यालय परिसर मे जनपद अध्यक्ष राजकुमारी सिंह ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को दी सलामी । साथ ही स्थित अन्य कार्यालयों में ध्वजारोहण के दौरान हुईं सम्मिलित ।

तहसील परिसर में सिहावल एसडीएम ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को सलामी दी।

वहीं सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सी.बी.एम.ओ. डॉक्टर संजय पटेल द्वारा अपने सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की संयुक्त उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को दी सलामी एवं प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं अन्य कार्यालय में उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने भी ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए अपने देश के वीर शहीदों को याद किया। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया था उन्हें याद कर नमन किया।

कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।


जनपद अध्यक्ष राजकुमारी सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मान सिंह, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सिहावल एसडीएम, तहसीलदार सिहावल, नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

सिहावल से सूरज केवट के साथ
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान62 64 87 71 20

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment