गुलाबगंज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का शासन द्वारा सम्मान

0 487

गुलाबगंज(विदिशा म.प्र.)- बुधवार को प्रभारी तहसीलदार सुश्री पलक पिडिहा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री किशन चंद बरसैंया की 82 बर्षीय पत्नी श्रीमती भागवती बाई बरसैया का उनके निवास पर शाल श्रीफल पुष्प हार भेंट कर सम्मानित किया गया, इस दौरान प्रभारी तहसीलदार सुश्री पलक पिडिहा द्वारा बताया गया की यह सम्मान 9 अगस्त 1942 को राष्ट्र पिता श्री महत्मा गांधी जी द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन के परिपेक्ष्य के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव अगस्त क्रांति दिवस के अवसर‌ पर किया गया।

वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार प्रमुख प्रकाश गुप्ता उनकी पत्नी श्रीमती शकुन व उनके परिवार जनों ने नायब तहसीलदार सरपंच पूजा घावरी,पटवारी वीरेंद्र वर्मा, एवं अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओंकार प्रसाद खैरा जनपद सदस्य सचिन यादव उपसरपंच मेहरबान सिंह,सचिव राजेंद्र शर्मा रोजगार सहायक नरेंद्र नरवरिया,पत्रकार पीयूष शर्मा,रूपेश कुशवाह,विजय बड़कुल आदि उपस्थित रहे

प्राइड इंडिया न्यूज के लिए जिला ब्यूरो रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment