Breaking News

अब होगा ड्राइवरों का आंदोलन,22 जुलाई को सौंपेंगे दिल्ली में राष्ट्रपति को ज्ञापन

0 2,608

रिपोर्ट➖सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी- हाल ही में जनसेवा ड्राइवर पार्टी की जबलपुर में मीटिंग हुई है! ड्राइवरों ने परिवहन के समय होने वाली भारी समस्याओं को लेकर आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है! जहां भारी संख्या में ड्राइवरों की उपस्थिति रही !जानकारी में बताया गया है कि चाहे जबलपुर बाईपास हो, चाहे रीवा बाईपास हो, मंडला बाईपास हो, भोपाल बाईपास हो चाकघाट बॉर्डर , हनुमाना बॉर्डर, सेंधवा बॉर्डर, मध्यप्रदेश में आरटीओ का तानाशाही रवैया रहता है! गाड़ी खाली हो या फिर लोड हो दो से तीन हजार रुपये न्योछावर की मांग की जाती है! बताया गया है कि मध्य प्रदेश में ड्राइवरों के साथ पूरी तरह से लूटमार चल रही है! दी गई जानकारी में कहा गया है कि मध्यप्रदेश में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां दो से तीन किलोमीटर तक रोड में भारी गड्ढे बने हुए हैं! अधिकारी कर्मचारी इन रास्तों से निकल जाते हैं और कोई खोज खबर नहीं लेते!

 

दिल्ली में ही मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों एवं 2024 के लोकसभा चुनाव तथा यूनिफॉर्म सिविल कोड से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी

मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए ड्राइवरों ने कहा है कि ड्राइवरों की समस्याओं एवं परेशानियों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है ! इन्हीं सब समस्याओं को लेकर 22 जुलाई 2023 को भारी संख्या में ड्राइवरों द्वारा दिल्ली में एकत्रित होकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा! तथा यहीं पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तिथि भी निश्चित की जाएगी!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment