सीधी: वर्ष 1960 में स्थापित महाविद्यालय अब बनेगा विश्वविद्यालय

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
संजय गांधी स्वशासी महाविद्यालय बनेगा विश्वविद्यालय,राज्यसभा सांसद के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की ओर से कार्यवाई शुरू।
सीधी : राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह द्वारा संजय गांधी स्वशासी महाविद्यालय सीधी को विश्वविद्यालय में उन्नयन करनें के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे गए प्रस्ताव पर आवश्यक कार्यवाई शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि सीधी जिला मुख्यालय में संचालित संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय वर्ष 1960 में स्थापित किया गया था। ये महाविद्यालय वर्तमान समय में सीधी का एक मात्र स्वशासी एवं अग्रणी महाविद्यालय है। इसे स्वशासी महाविद्यालय वर्ष 1995 में बनाया गया था। महाविद्यालय में छात्रों की संख्या लगभग 4 हजार है। महाविद्यालय में उच्च शिक्षा हेतु आवश्यक सभी विषय पढ़ाए जाते हैं। यह संस्थान तृतियक चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है। अत: अति विशेषज्ञता शिक्षण प्रशिक्षण और अनुसंधान सुविधा प्रदान करता है। केंद्र सरकार की रूसा योजना के अंतर्गत इस महाविद्यालय को विश्व विद्यालय में उन्नयन किया जा सकता है। इसकी चाह और मांग वर्षों से सीधी जिले के वासियों की है। इस विश्व विद्यालय का नाम स्व. सूर्यनारायण सिंह जो हमारी विचारधारा के सीधी जिले में विख्यात हस्ताक्षर रहे हैं साथ ही पूर्व सांसद एवं मीसाबंदी भी रहे हैं रखा जाए। इस महाविद्यालय का उन्नयन करनें का आर्थिक प्रबंधन प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के पश्चात रूसा योजना अंतर्गत केंद्र सरकार आवश्यक वित्तीय प्रबंधन कर कर देगी। राज्य सरकार पर इसका बोझ न के बराबर आएगा। ऐसे में संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्व विद्यालय के रूप में उन्नयन करके आवश्यक प्रस्ताव वित्तीय सहायता हेतु रूसा योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार को भेजने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया जाए।
राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के भेजे उक्त प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन के प्रमुख सचिव अनुपम राजन को कार्यवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। राज्यसभा सांसद ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करनें की मांग की है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान