Breaking News

हृदय विदारक घटना, नदी में नहाने गई 3 बच्चियों की डूबने से मौत

0 716

प्राईड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहें।

शहडोल, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम सौंता में शुक्रवार की दोपहर नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 14 वर्षीय आरती पाल पिता राजू पाल निवासी ग्राम सौंता, आठ वर्षीय पारुल उर्फ शानू व 12 वर्षीय पलक पाल निवासी सिलवार थाना जोगी जिला सीधी शामिल हैं। दोनों बहनें अपने मामा राजू पाल के यहां ग्राम सौंता किसी कार्यक्रम मे शामिल होने आई थी। इस हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और पूरे गां व में खुशियां शोक में बदल गई है।

झापर नदी में डूबने से हुआ हादसाः

जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम सौंता निवासी राजू पाल के घर मे पारिवारिक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने गांव समेत अन्य जगह से रिश्तेदार आए हुए थे। शुक्रवार दोपहर राजू पाल की 14 वर्षीय पुत्री आरती के साथ राजू पाल की भांजी पलक व पारुल समेत दो अन्य बच्चियां घर से कुछ ही दूर स्थित झापर नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान राजू की 14 साल की बेटी आरती समेत उसकी दोनों भांजिया पारुल व पलक नदी ने डूब गई। इससे पहले की उन्हें बचाया जाता तीनों की डूबने से मौत हो गई।

अन्य बच्चियों ने दी जानकारीः

बताया जा रहा है कि मृतक बच्चियों के साथ में नदी गई दो अन्य बच्चियां हादसा होने के बाद डरकर वहां से भागते हुए घर आई और इसकी जानकारी स्वजनों कों दीं। इस बीच जानकारी लगने पर गांव के दो व्यक्ति नारेन्द्र व वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और नदी से बच्चियों कों किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनो की सांसे थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण कर शव कों पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजनें की तैयारी की जा रही हैं।

प्राईड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट मोबाइल नं.9589188659

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment