नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वधान में जल संरक्षण हेतु संचालित कैच द रेन तृतीय चरण जागरूकता अभियान

0 504

नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वधान में जल संरक्षण हेतु संचालित कैच द रेन तृतीय चरण जागरूकता अभिया के अंतर्गत बुधवार 24 मई को नेहरू युवा केंद्र अरवल के द्वारा वेबीनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। शिक्षक सोनू कुमार एवं भूगोल शिक्षक अमरीश विश्वकर्मा तथा रामप्रवेश तिवारी के द्वारा जल संकट विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जल जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।

लेकिन आज जल स्तर का कम होना एवं वर्षा का अनियमित होना जल संकट का कारण बनने बनते जा रहा है। मानसून की अनियमितता जल प्रदूषण जल का अति दोहन आदि कई ऐसे कारक हैं जो जल संकट को बढ़ावा दे रहे हैं।। उन्होंने कहा कि भारत में भूमिगत जल का दोहन सर्वाधिक हो रहा है फलस्वरुप प्रतिवर्ष भूमिगत जल स्तर नीचे जा रहा है। जोकि चिंताजनक है। अतः यह अति आवश्यक है कि जल को बचाया जाए ताकि जल संकट की स्थिति से बचा जा सके।।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment