इनरव्हील के छह क्लब Iwc पटना सिटी, Iwcपटना, Iwcपटना नव्या,Iwc पाटलीपुत्र, Iwc पाटलिपुत्र अंजुना,Iwc पटना वनश्री के द्वारा संयुक्त रूप से रामनाथ संस्कृत उच्च बालिका विद्यालय,

कैमाशिकोह में बनाए गए टीन सेड का उद्घाटन मेयर सीता साहू एवं वार्ड पार्षद मनोज कुमार उर्फ (मुन्ना जायसवाल) द्वारा किया गया | इस पूरे कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब की डिस्टिक चेयरमैन श्रीमती डॉ रीता झा वीडियो कॉल पर मौजूद रहीं|
इस कार्यक्रम में सभी क्लब के अध्यक्ष सचिव एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे|
स्थानीय वार्ड पार्षद द्वारा अपने अभिभाषण में विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भरपूर योगदान देने का वचन दिया| कार्यक्रम में अध्यक्षा रश्मि अरोड़ा,सचिव सुप्रिया जायसवाल , रुचि अरोड़ा, मीनू जायसवाल, कविता अरोड़ा, ममता शर्मा , लता कपूर , यामिनी, रुचिता ,एवं अन्य क्लब की अध्यक्षा अंजू ढींगरा ,अध्यक्षा श्वेता झा,
अध्यक्षा कंचन सिंह, अध्यक्षा निशा विद्यार्थी , अध्यक्षा जयंती झा मौजूद रहे|
क्लब द्वारा भूतपूर्व प्रधानाध्यापिका मंजू जायसवाल पार्थ सारथी को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा अतिथियों का स्वागत मंगलाचरण एवं स्वागतगान से किया गया|
धन्यवाद ज्ञापन प्रेसिडेंट रश्मि अरोड़ा द्वारा किया गया|
*सुप्रिया जायसवाल*
(सचिव)