अब नहीं सोएगी जनता!सोन जोगदह पुल पर वैकल्पिक मार्ग नहीं होने का जनता के साथ नेता भी भुगतेंगे खामियाजा

नेशनल ब्यूरो चीफ-राकेश शर्मा
सीधी- सीधी से अमिलिया सिहावल को जोड़ने वाला मार्ग सोन जोगदह पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण सिसक-सिसक कर आंसू बहता हुआ काफी समय से अवरुद्ध पड़ा हुआ है!

नेता हों या फिर प्रशासन एक वैकल्पिक मार्ग के लिए गरीबी के लिवास में दिखाई देते हैं! आम जनता दस रुपये किराए की जगह दो सौ रुपये तक किराया देकर अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चक्की में घुन की तरह पिसती हुई नजर आती है!

शादी विवाह के इस सीजन में वैकल्पिक मार्ग नहीं होने का लाभ उठाते हुए वाहन मालिकों ने आम जनता को ठगने और लूटने में बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी! समस्याओं के इस अंबर से नेता और प्रशासन परिचित दोनों हैं लेकिन लगता है कि आम जनता की परेशानियों से उनका कोई सरोकार नहीं!

परेशानियों से जूझती जनता जिए या मरे वोट बटोरने वाले नेताओं की आत्मा इस संबंध में जैसे शून्य हो गई हो!

नेता जो सिर्फ झूठे आश्वासनों से जनता की बोलती बंद कर अपनी पीठ थपथपाते हुए एक ऐतिहासिक पात्र कुंभकरण की तरह गहरी नींद में चले जाते हैं,

आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में यही रोती बिलखती हुई आम जनता हिसाब चुकता करने के लिए अपने अधिकारों का प्रयोग कर निश्चित रूप से पांसा फेंकने वाली है!
और फिर उस निर्णायक दौर में जिम्मेदार लोगों के पास स्वयं को कोसने तथा हाथ मलने और सिर धुनने के अलावा कोई दूसरा विकल्प दूर-दूर तक नहीं दिखाई देगा!हलांकि जिम्मेदार लोगों के पास समय अभी भी है आम जनता की परेशानियों और दुख दर्द बांटने का!
सक्रियता इस बात को साबित कर सकती है कि “जब जागो तभी सवेरा” “देर आए दुरुस्त आए” !जनता भोली जरूर है पर बेशक जानती सब है!