वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को याद कर शिवसेना ने मनाई जयंती

0 773


शिवसेना जिला इकाई द्वारा 9मई को मेवाड़ शासक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को याद करते हुए मनाई जयंती
इस बीच शिवसेना जिलाध्यक्ष। विवेक पांडे कहा की प्रतिवर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, 9 मई को मेवाड़ शासक महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। ऐसे में इस वर्ष 22 मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है। महाराणा प्रताप ने मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़े। मुगल सम्राट अकबर को रणभूमि में कई बार टक्कर दी। महाराणा प्रताप ने अकबर के सामने कभी घुटने नहीं टेके, इसके एवज में वह परिवार संग जंगलों में भटके। उनके शौर्य और वीरता की कहानी इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हैकहा जाता है कि महाराणा प्रताप ने जंगल में घास की रोटी खाई और जमीन पर सोकर रात जरूर गुजारी, लेकिन अकबर के सामने कभी हार नहीं मानी. यह भी कहा जाता है कि महाराणा प्रताप अपनी तलवार से दुश्मनों के एक झटके में घोड़े सहित दो टुकड़े कर देते थे
इस बीच प्रमुख रूप से शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट जिला मंत्री आशीष मिश्रा नगर संयोजक राजन मिश्रा, युवा जिला संयोजक आकाश पांडे ऑटो सेना जिला अध्यक्ष अमर यादव, युवा सीधी विधानसभा अध्यक्ष रोहित राठौर जित्तू शर्मा, विक्कू शर्मा, शिब्बू गुप्ता, हर्ष द्विवेदी, सत्यम पाठक , अंकुश साहू सहित कई शिवसैनिक

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment