कुशवाहा समाज ने भरी हुंकार जो हमारा नही हम उनके नही

रिपोर्टर=सुधीर अग्रवाल
पन्ना- पन्ना जिले में कुशवाहा समाज के संगठन राजनीतिक पार्टियों को लेकर सक्रिय होते हैं अभी कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में अखबारों की सुर्खियों में एक हेड लाइन चल रही थी कि कुशवाहा समाज को दरकिनार करना राजनीतिक पार्टियों को पड़ेगा महंगा उसी के साथ कुशवाहा समाज के पन्ना जिले में जितने भी संगठन है सभी सक्रिय हो उठे हैं और उनके पदाधिकारी भी कुशवाहा समाज के हित को लेकर पार्टियों में दखलअंदाजी करने का मूड बना चुके कुशवाहा समाज के संगठन के नेतृत्व करता बस यही कह रहे हैं की यदि हम समाज के हित के कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो हमें राजनीतिक पार्टियों को भी महत्व नहीं देना होगा यदि राजनीतिक पार्टियां हमारे समाज के नेतृत्व कर्ताओं को महत्व देते हैं तो आवश्यक रूप से राजनीतिक पार्टियों का भी हित सोचना पड़ेगा अन्यथा जो भी राजनीतिक पार्टी कुशवाहा समाज के हित में बात नहीं करती और कुशवाहा समाज के लोगों को महत्त्व नहीं देती है तो उनके समर्थन में कुशवाहा समाज नहीं रहेगा।
इनका क्या कहना
1. मैं समाज के लिए हमेशा जनप्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहा हूं और पार्टी के सहयोग में काम करता रहा किंतु हमारे कुशवाहा समाज को महत्त्व ना देकर पार्टी हमें कार्यकर्ता के रूप में स्वीकार नहीं करती अतः हम लोग भी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम नहीं करेंगे जो हमारे समाज को महत्व नहीं देगा बल्कि जो पार्टी हमारे समाज की बात करेगी उसी पर हमारा समाज समर्पित रहेगा।
*दादूराम कुशवाहा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गुखौर का कथन*
2. मेरा यही कहना है कि यदि हमारे समाज को कोई पार्टी महत्त्व नहीं देती है तो मैं समाज के नेतृत्व करता होने के कारण मेरी तरफ से समाज के हित में ही बात की जाएगी अन्यथा पार्टी का समर्थन नहीं किया जाएगा।
*रामकिशोर कुशवाहा सरपंच ग्राम पंचायत रानीगंज पुरवा*