एलएलबी कॉलेज हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी द्वारा सौंपा गया कलेक्टर को ज्ञापन

नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा
सीधी- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी द्वारा आज दिनांक 1 मई 2023 को LLB कॉलेज के लिए कलेक्टर सीधी को ज्ञापन सौंपा गया! जिसमें जिला संयोजक महेंद्र मिश्रा द्वारा कलेक्टर को अवगत कराते हुए यह बताया गया की पहले भी LLB कॉलेज की कक्षाएं संचालित थी! वर्तमान में नियमित प्राध्यापक ना होने के कारण आज सीधी जिले में LLB कॉलेज संचालित नहीं हो पा रहा है! अगर 15 दिवस के अंदर LLB कॉलेज का संचालन नहीं होता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी!

जिसमें प्रशासन की जिम्मेदारी रहेगी ! जिसमें प्रमुख रुप से विभाग संयोजक धीरज सिंह चौहान, नगर मंत्री कुणाल सिंह चौहान, आजाद जयसवाल, राकेश तिवारी, अरुण साकेत एवं विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।