समाजवादी पार्टी से नगरपंचायत अध्यक्ष कबरई के लिए मारुति साहू ने किया नामांकन

0 516

 

महोबा/नगर निकाय चुनाव में भाजपा के सिवा विभिन्न दलों में अपने-अपने पार्टी के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है , समूचे जनपद में दो नगर पालिका एवं तीन नगर पंचायतें हैं , इनमें महोबा एवं कबरई के लिए महोबा तहसील में नामांकन किया जा रहा है, कुलपहाड़ के लिए तहसील कुलपहाड़ के साथ ही चरखारी एवं खरेला नगर पंचायत के लिए चरखारी तहसील में पर्चे की सामान्य बिक्री एवं नामांकन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

*V/O-* आप को बता दे कि इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की ओर से कबरई नगर पंचायत से दावेदारी कर रही मारुति साहू पत्नी लल्लू साहू के द्वारा महोबा तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया गया है , नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करते हुए मारुति साहू द्वारा कहा गया कि यदि कबरई वासियों का आशीर्वाद मिलता है तो साफ सफाई, पेयजल एवं विकास के साथ-साथ युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर कार्य करते हुए कबरई कस्बे की जनता को खुशहाल बनाने की हर संभव कोशिश करेगी। समाजवादी पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें उम्मीदवारी का मौका देकर सम्मान प्रदान करने के लिए भी मारुति साहू ने आभार व्यक्त किया।

फिलहाल विकास और जनता के मुद्दों की बात करने वाली समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने वाली बेहद शालीन एवं ऊर्जावान मारुति साहू के नाम की चर्चा कबरई कस्बे के हर शख्स की जुबान पर है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment