खराब पड़ा हैंडपंप, पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान

0 855

खराब पड़ा हैंडपंप, पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान

प्राइड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहें !

सीधी (मध्य प्रदेश)….

विकास खंड सिहावल अंतर्गत की ग्राम पंचायत बमुरी गजकरण सिंह में हैंड पंप खराब होने से गांव के लोगों को पेयजल की किल्लत के चलते ग्रामीण परेशान हो रहे है।

विकास खंड सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी गजकरण सिंह में हैंड पंप खराब होने से गांव के लोगों को पेयजल की किल्लत के चलते ग्रामीण परेशान हो रहे है। बस्ती के लोगों को आस पास से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

सिहावल क्षेत्र गांव बमुरी गजकरण सिंह की बस्ती निवासी कई लोगों का कहना है कि कई दिनों से हैंडपंप खराब है लेकिन अभी तक ठीक नही हो सका है। जिसके चलते ग्रामीणों को दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही आरोप लगा रहे है। वहीं ग्राम के सरपंच फोन पे पत्रकार से बात करते हुए कहा कि देख के बताइए हैंड पंप में क्या खराबी आई है और न ही पीएचई विभाग के अधिकारी खराब पड़े हुए हैंडपंप पर ध्यान दे रहे है :

यही : बमुरी गजकरण सिंह और आस पास के गांव में लोगों को पेयजल की समस्या से पिछले कई महिनों से जूझना पड़ रहा है. सबसे बुरा हाल ग्राम बमुरी गजकरण सिंह का है। जहां मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना भी पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई यह नल जल योजना देख रेख के अभाव और संवेदक की लापरवाही से कई महीनों से पूरी तरह से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

सीधी सिहावल से प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट मोबाइल नं.9589188659

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment