शहर में लगाए गए सरकारी संपत्तियों पर अवैध पोस्टर
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शासकीय बिल्डिंग में अवैध रूप से पोस्टर लगाए गए थे जो तहसीलदार गोपद बनास सौरभ मिश्रा ने जानकारी देकर बताया कि जिला मुख्यालय में अवैध पोस्टर्स जो शासकीय संपत्तियों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगाए गए थे, हटवा दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट सहित नगर पालिका की परिसंपत्ति पर पोस्टर लगा कर विरूपण किया गया था। संज्ञान में आते ही अज्ञात लोगों के विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम की धारा 2 में अपराध पंजीबद्ध किए जाने की सूचना सहित विरूपण हटाया गया
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी