शिवराज सरकार के बेमिसाल 3 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा आयोजित करेगी मंडल स्तरीय सम्मेलन — प्रमोद द्विवेदी 

0 881

शिवराज सरकार के बेमिसाल 3 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा आयोजित करेगी मंडल स्तरीय सम्मेलन — प्रमोद द्विवेदी

सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शिवराज सरकार के इस कार्यकाल के सेवा के 3 वर्ष बेमिसाल रुप से पूर्ण होने पर भाजपा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में संपन्न करने वाली है।

इसी तारतम्य में पार्टी कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष और पार्षद पूनम सोनी ने की। बैठक में आयोजन टोली के सदस्य भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि शिवराज सरकार सदैव गरीबों, शोषितो, वंचितों एवं अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास एवं कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। शिवराज सरकार के इस कार्यकाल के 3 वर्ष कई मामलों में बेमिसाल रहे हैं। इसी को लेकर 31 मार्च को महिला मोर्चा मंडल स्तरीय हितग्राही संवाद सम्मेलन आयोजित करेगी। 3 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संपर्क चौपाल का आयोजन, 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती और 14 अप्रैल को संविधान शिल्पी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। 

महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी 31 मार्च को संपन्न होने वाले मंडल स्तरीय सम्मेलनों की तैयारी और योजना रचना के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रभारी अंजू पाठक , जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम पाण्डेय, निशा सिंह, कंचन केशरी,आरती सिंह, कौशलेंद्र सिंह, चंदन मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment