जमशेदपुर टाटा मोटर्स एडमिन व सिक्योरिटी हेड ने जारी किया सर्कुलर; 31 मार्च को बसों का परिचालन बंद रहेंगे।

जमशेदपुर टाटा मोटर्स एडमिन व सिक्योरिटी हेड भीएन सिंह ने टाटा मोटर्स कर्मचारियों के लिए बस सेवा से संबंधित एक सर्कुलर जारी कर कहा की 31 मार्च 2023 को रामनवमी के कारण कर्मचारी बसों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसलिए 31 मार्च 2023 को टेल्को कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, जेम्को, बर्मा माइंस, निलडीह, मनिफिट, नमदा बस्ती, गोवाला बस्ती, रामदीन बागान, मिश्रा बागान, गोविंदपुर, आसन बानी और डोमजुड़ी के अलावा अन्य क्षेत्रों में कर्मचारी बस सेवाएं संचालित नहीं होंगी। उल्लिखित क्षेत्रों में रहने वाले कर्मचारियों से उन्होंने अनुरोध किया कि; वे 31 मार्च 2023 को काम पर आने के लिए अपनी व्यवस्था स्वयं करें। उपरोक्त को लेकर संबंधित कर्मचारियों से उन्होंने सहयोग की अपील की है।