सीधी यूसीमास स्कूल के छात्रों ने परोसी प्रतिभा
सीधी यूसीमास स्कूल के छात्रों ने परोसी प्रतिभा
एक मिनट में पचास से अधिक प्रश्नों का दिए उत्तर -वैदिक मंत्रों से किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
सीधी/ यूसीमास स्कूल में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां अध्ययनरत छात्रों द्वारा अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किए। दीप प्रज्ज्वलन के साथ माँ दुर्गा का चालीसा महिषासुर मर्दनी के साथ प्रोग्राम की शुरुआत की गई. एक मिनट के अंदर रामायण एवं महाभारत, गीता के पचास से ज्यादा प्रश्नों का वे उत्तर देने में सफल रहे। जहां वर्तमान में स्कूलों के द्वारा अंग्रेजी शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है किंतु यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा वैदिक स्लोकों व मंत्रों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। वहीं आंख में पट्टी बांधकर त्रिनेत्र कला से विभिन्न प्रकार के रंगों को पहचानने में सफल रहे उल्लेखनीय है कि यूसी मांस पूर्व में कोचिंग सेंटर चलाने तक ही सीमित था किंतु वर्तमान में इसका स्वरूप स्कूल के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। रविवार को आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन में अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह की प्रतिभाओं को प्रदर्शित किए। कलाओं के साथ छात्राओं द्वारा अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रदर्शित किए। जिसमें सम्पूर्ण विश्व के मानचित्र को छात्र पलक छपटते ही परिचय देने में सफल रहे इसके साथ ही अंक गणित के सवाल कैलकुलेटर से फ़ास्ट जबाब दिया साथ ही इतिहास में मुगल साम्राज्य के शासकों व उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्य, संविधान की सम्पूर्ण धारा भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल व मध्यप्रदेश स्थापना से लेकर आज तक के मुख्यमंत्रियों के नाम को एक क्रम से सवालों का जवाब देने में सफल रहे। -सूर्य प्रकाश सिंह (संचालक), रूचि दिव्या सिंह (प्रधानाध्यापक) एवं विद्यालय के समस्त स्टॉप जिसमे दादाभाई विजय सिंह जी चुरहट, डी. के. भारतद्वाज सहित सभी लोगो की पुरे प्रोग्राम को सफल बनाने में सभी की सराहनीय भूमिका रही।
संभागी ब्यूरो रीवा