किसान को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाए : कमलेश्वर पटेल

0 919

किसान को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाए : कमलेश्वर पटेल

सिहावल विधायक पटेल का धरना समाप्त।

सभी ग्रामों की विद्युत को जोड़ने के बाद ही धरना समाप्त हुआ

कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के आगे नतमस्तक हुआ विद्युत विभाग

विद्युत विभाग का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:- ज्ञान सिंह

सीधी में आज सिहावल विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का विद्युत कटौती एवं विद्युत समस्याओं को लेकर धरना 30 घंटे के बाद आज समाप्त हुआ। छात्रों की बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं चालू है लेकिन अमानवीय कार्य करते हुए विद्युत विभाग द्वारा बहुत कम बिजली बिल बकाया होने के बावजूद सीधी जिले के विभिन्न ग्रामों की विद्युत विच्छेद कर दी गई है जिसके कारण छात्रों को पढ़ाई में, किसान अपने खेतों में पानी नहीं दे पा रहा नहाने के लिए पीने के लिए और खाना बनाने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है लेकिन विद्युत विभाग वसूली के नाम पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए सैकड़ों गांव की बिजली बार-बार आग्रह करने के बाद भी नहीं जोड़ रही है, विद्युत विभाग का तानाशाही रवैया बर्दाश्त योग्य नहीं है जिसके खिलाफ पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल की अगुवाई एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री ऑफिस सीधी के सामने अनिश्चितकालीन धरना कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया, आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के आगे विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन नतमस्तक हो गए और लगभग सभी मांगे मान ली गई विधायक श्री पटेल ने कहा कि परीक्षा काल में छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं संचालित होने के बाद भी विद्युत मंडल के द्वारा पूरे गांव की बिजली काटने के विरोध में जनहित के ज्वलंत मुद्दों को लेकर यह आंदोलन किया गया था।
विधायक श्री पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए।
अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी एसपी तिवारी, एसडीएम श्री नीलेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री मृगेंद्र सिंह चंदेल के द्वारा काटी गई सभी बिजलियां को आज जोड़ा गया और शेष तकनीकी कारणों से सीधी जिले की काटी गई विद्युत को कल शुक्रवार तक पूरी तरह जोड़ दिया जाएगा।
विधायक पटेल ने आपत्ति लेते हुए कहा कि भविष्य में परीक्षाएं संचालित होने नवरात्रि पर्व, रमजान पर्व एवं पेयजल की समस्या पेयजल के लिए आवश्यक विद्युत होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके लिए ऐसे उपभोक्ता जिन की बकाया राशि है, उन ग्रामों की बिजली काटने से पूर्व क्षेत्रीय विधायक,संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी को 15 दिवस पूर्व बताना होगा। जिससे कि जनप्रतिनिधि भी बकाया राशि को जमा करने के लिए जन सामान्य को प्रेरित करने के साथ किसी का नुकसान ना हो यह सुनिश्चित किया जा सके।

आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा इस 8 सूत्री ज्ञापन में सिहावल विधानसभा सहित सीधी जिले की अव्यवस्थाओं से संबंधित तथ्य उल्लेखित थे।
विधायक श्री पटेल ने बताया कि ज्ञापन के प्रमुख बिंदु इस प्रकार थे
जिन ग्रामों की विद्युत का विच्छेदन कर किया गया है उनकी बिजली तुरंत जोड़ी जाए। ऐसे उपभोक्ता जिनके द्वारा विद्युत बिल का भुगतान कर दिया गया है,उनकी बिजली को नहीं काटा जाए
उन्होंने बताया उन्होंने कहा कि सीधी जिले में सैकड़ों विद्युत ट्रांसफार्मर जले हुए हैं इन्हें नहीं बदलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिगड़े ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जाए। अनेकों ग्रामों की विद्युत केबल जली हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं इसे शीघ्र बदला जाए ।
जीवन के लिए पानी अत्यंत महत्वपूर्ण है काटी गई बिजली से अनेकों ग्रामों की पेयजल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है ।अनेकों ग्रामों में विद्युत खंभे टूटे हुए जमीन पर गिरे हुए हैं इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं इन्हें बदला जाए विद्युत बिल पेपरलेस करने के कारण किसानों एवं आमजन को मोबाइल पर विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं। अनेकों उपभोक्ताओं के पास मोबाइल भी नहीं है ऐसे में दो-तीन माह बाद बिजली के बिल का भुगतान नहीं होने पर किसानों को लोक अदालत के नोटिस देकर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनके सामान की कुर्की की जा रही है। जो की पूरी तरह विधि विरुद्ध है।
विधायक श्री पटेल ने कहा कि वास्तविक बिल को ही उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाए ।अनेकों ग्रामों एवं टोलों में विद्युत कनेक्शन नहीं है, उसके बाद भी उन्हें भारी-भरकम बिजली का बिल दिया जा रहा है। इस व्यवस्था में सुधार कर कराया जाए और विसंगति पूर्ण विद्युत बिलों को तत्काल वापस लिये जाए।
विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि जन-जन की आस्था के प्रतीक नवरात्रि एवं रमजान के पवित्र पर्व पर विद्युत मंडल के द्वारा अघोषित विद्युत कटौती एवं ग्रामों की बिजली को काटना अमानवीय है। विद्युत कटौती एवं गांव की बिजली को काटना बंद किया जाए।

अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि बिजली विभाग अपना तानाशाही रवैया छोड़कर गरीबों के हितों में काम करें किसी गांव में एक या दो लोग बिजली के बिल नहीं जमा करते हैं लेकिन उसकी सजा पूरे गांव को दी जाती है जो पूरी तरह अनुचित व अमानवीय कार्यवाही है, उन्होंने आगे कहा कि विभाग जले हुए ट्रांसफार्मर कटी हुई के बिल टूटे हुए खंभे बदलने में पूरी तरह असफल और लापरवाह है लेकिन वसूली के नाम पर मनमाना कृत्य करते हुए कार्यवाही करता है गांव में मीटर नहीं है मीटर की रीडिंग नहीं हो रही है मनमाने बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं सुधार के लिए आवेदन करने पर बिलों में सुधार नहीं किया जाता विद्युत विभाग पूरी तरह से तानाशाही रवैया पर उतारू है लेकिन कांग्रेस हितग्राहियों के साथ अन्याय नहीं होने देगी यदि विभाग अपना तानाशाही रवैया नहीं छोड़ता है तो इससे भी उग्र आंदोलन होगा

इन्होंने भी किया संबोधित
सिंगरौली जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी,पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह,
पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह,संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे महामंत्री रमेश पटेल महामंत्री नवीन सिंह, पूर्व प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, सत्यभान सिंह ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास पटेल जनपद सदस्य रामदयाल पटेल जगत भान यादव जनपद उपाध्यक्ष मनोज सिंह

इनकी रही विशेष उपस्थिति
पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह विनोद वर्मा वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा पूर्व संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह प्रवक्ता पंकज सिंह आकाश राज पाण्डेय महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना मिश्रा उपाध्यक्ष दिनेश पाठक भूपेंद्र सिंह नन्हे केडी साकेत करुणा सिंधु परौहा,ओंकार सिंह, महेंद्र पांडे नरेंद्र सिंह अरविंद तिवारी संकट भूपेंद्र सिंह महेंद्र,जगजीवन पटेल सरदार अजीत सिंह अखंड प्रताप सिंह सतीश सिंह रोहित मिश्रा एडवोकेट,मनोज सिंह एडवोकेट, देवेंद्र मिश्रा गुड्डू,लक्ष्मीकांत शुक्ला,अवधलाल सिंह, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरी,परमजीत पांडे, मुख्य संगठन जिला कांग्रेस सेवादल सरपंच श्री अनुज साहू सरपंच श्री अजय सिंह जनपद सदस्य श्री रवि सिंह,तिलकराज सिंह ,विवेक सिंह दीपू रामलखन साहू जगतभान यादव सज्जन सिंह, मनोज सिंह, राम विलास पटेल, अजीत सिंह, शीलारानी साकेत अजीत सिंह सोनबरसा, सरदार अजीत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी ब्लॉक सेक्टर और मंडलम के पदाधिकारी,कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

विधायक पटेल ने आभार जताया
विधायक पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों,ग्रामीण जन एवं आमजन के द्वारा जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित अनिश्चितकालीन धरने में जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग किया। उसके लिए सभी का आभार जताते हुए सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment