जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू ने किया क्षेत्र का भ्रमण,बारिश से प्रभावित फसलों का आकलन कर तत्काल राहत राशि देने का किया गया आग्रह

नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा

0 1,258

सीधी-कुबरी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्राकृतिक आपदा के बाद हुए नुकसान का आकलन किया। बताते चलें कि श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू लगातार जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता के लिए जनसेवा के उद्देश्य से प्रयासरत हैं। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर शासन-प्रशासन से तत्काल जन समस्याओं के निराकरण के लिए उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया है।

इसी तारतम्य में विगत दिनों हुई आज सामाजिक वर्षा ने भारी तबाही मचाया है जिससे आमजन के साथ-साथ कई किसान प्रभावित हुए हैं तथा उनकी फसलें भी चौपट हो गई है अभी तक सरकार के द्वारा कोई यथा उचित कदम नहीं उठाया गया है और ना ही कोई सहायता राशि जारी की गई है अत: जिला पंचायत श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह दादू ने शासन प्रशासन से अपील की है कि जल्द क्षेत्र का सर्वे कराकर शासकीय राहत किसानों को प्रदान की जाए।
सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ_ राकेश शर्मा-9993221450

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment