सांसद विद्युत वरण महतो ने डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए कहा; चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होते हैं।

0 643

जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो आज दिनांक 4 मार्च 2023 को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) शाखा के सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करनेवाले चिकित्सकों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की डॉक्टर भगवान के दूसरे रूप होते हैं। साथ ही कोरोना के काल में डाक्टरों के सेवाओं को याद करते हुए कहा कि आप सब के प्रयास से सैकड़ों अनमोल प्राणों की रक्षा हो पायी। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई एम ए के अध्यक्ष डॉक्टर जी सी मांझी ने किया जबकि संचालन आई एम ए के सचिव डॉक्टर सौरभ चौधरी ने किया।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment