मोहनिया बस दुर्घटना पर भाजपा ने व्यक्त की गहरी संवेदना, हम हर कीमत पर हर जान की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध

0 568

मोहनिया बस दुर्घटना पर भाजपा ने व्यक्त की गहरी संवेदना, हम हर कीमत पर हर जान की सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध

सीधी, संवाददाता विमलेश द्विवेदी

सीधी ।भारतीय जनता पार्टी ने मोहनिया टनल के पास घटित हुई बस दुर्घटना पर घायल हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होगी, इसका विश्वास दिलाया है और आवश्यक दिशा निर्देश चिकित्सकों को दिए गए हैं। वही दिवंगत हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है एवं उनके परिजनों को ढाढस दिलाया है।

गहरी शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, लोकसभा संसदीय क्षेत्र सांसद रीति पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, धौहनी  विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, शिवबहादुर सिंह चंदेल सहित सभी पार्टी,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि कल रात दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ जिले का भाजपा का पूरा अमला, शासन प्रशासन के साथ राहत और बचाव कार्य में जुट गया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ स्थिति की संपूर्ण जानकारी घटनास्थल पर पहुंचकर ली और हर जान को बचाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशासन के साथ जी जान से जुट गए। रीवा, सीधी और चुरहट के अस्पतालों में जाकर घायल हुए मरीजों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और यह विश्वास दिलाया कि उनके उपचार में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहेगी। उच्च स्तरीय इलाज की व्यवस्था होगा

जिला ब्यूरो सीधी
विमलेश द्विवेदी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment