MP में 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिन्यू पावर कंपनी, दो हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा

0 1,435

भोपाल । मध्य प्रदेश में सौर और पवन ऊर्जा की उपलब्धता को देखते हुए रिन्यू पावर कंपनी 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में है। कंपनी के सीएमडी सुमंत सिन्हा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सोमवार को मुलाकात करके प्रदेश में 50 टन क्षमता के ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की परियोजना लगाने की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार प्रदेश पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित गतिविधियों के लिए सकारात्मक और संवेदनशील है।

कंपनी के सीएमडी ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्रीन एनर्जी से बनने वाली ग्रीन हाइड्रोजन पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बहुत उपयोगी है। प्रदेश में सौर और पवन ऊर्जा भरपूर है। यहां ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की काफी संभावना है। परियोजना में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे लगभग दो हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पौधा तथा भारत में नवकरणीय ऊर्जा पर लिखी पुस्तक फासिल फ्री भेंट की। इस दौरान प्रमुख सचिव ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा संजय दुबे, प्रमुख सचिव उद्योग संजय शुक्ला और रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड के मध्य प्रदेश प्रमुख केशव कानूनगो उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment