बिग बॉस शो में इस बार दिखाई देंगे ये 5 स्टार्स, देखें लिस्ट

0 1,648

मुंबई  ।  सुपर स्टार सलमान खान का सबसे चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस 15’ की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने वाली है और इस बार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि आखिर बिग बॉस के घर में इस बार कौन से सितारे दिखाई देंगे। तमाम चर्चाओं के बीच अभी तक सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स के नाम पक्के हो पाए हैं, जो इस बार Bigg Boss 15 के घर में दिखाई देंगे।

गुरुवार को मध्य प्रदेश में ‘बिग बॉस 15’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसकी मेजबानी बिग बॉस एक्स की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह ने की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही उन नामों से पर्दा उठाया गया, जो इस साल Bigg Boss 15 में एंट्री करने वाले हैं।

इस साल शो में बिग बॉस 13 के उपविजेता आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज, टीवी एक्ट्रेस सोनल बिष्ट, अभिनेत्री और बिग बॉस OTT की हिस्सा रही शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट दिखाई देंगे। साथ ही इस बार Bigg Boss 15 में बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल भी दिखाई देगें, जिनकी नाम पुष्टि पहले ही हो चुकी थी।

बिग बॉस OTT को करण जौहर ने किया था होस्ट

गौरतलब है कि बिग बॉस OTT को फिल्म निर्देशक करण जौहर ने होस्ट किया था। इसका ग्रैंड फिनाले हो चुका है, जिसमें दिव्या अग्रवाल विजेता बनी है। इस बार बिग बॉस 15 की थीम है ‘जंगल में दंगल’। घर को इस बार जंगल की तरह सजा दिया गया है और शो के कई प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं। सलमान खान भी जंगल में नजर आ रहे हैं, अब देखनो होगा कि सलमान के शो में इस बार क्या नया होने वाला है, जो दर्शकों में रोमांच पैदा कर सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment