भारतीय टीम के नेट बॉलर कार्तिक त्यागी का कमाल, पंजाब के खिलाफ मैच में राजस्थान को दिलाई जीत

आईपीएल 2021 । उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की उम्र महज 20 साल है और उनके पास कुछ ही प्रथम श्रेणी और टी20 मैच का अनुभव है। हालांकि, मंगलवार की रात, त्यागी ने अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता दिखाई और राजस्थान रॉयल्स के लिए पंजाब किंग्स के दो सेट बल्लेबाजों के खिलाफ अंतिम ओवर में चार रन बचाने में सफल रहे। यह डेथ बॉलिंग के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक था जिसकी चारों ओर प्रशंसा हुई।
त्यागी को राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वो भारत की 2020 अंडर -19 विश्व कप टीम में भी शामिल थे। हापुड़ में जन्मे त्यागी ने अपने 17वें जन्मदिन से एक महीने पहले 2017-18 सत्र में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। अक्टूबर 2020 में, त्यागी बतौर नेट बॉलर भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी गए थे।
अपने प्रदर्शन से खुश हैं त्यागी
रॉयल्स के तेज गेंदबाज आईपीएल 2021 में अपनी टीम के लिए एक मैच जीतने के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने पिछले सीज़न में दूसरों को ऐसा करते देखा था। पंजाब किंग्स एक आसान जीत के लिए तैयार थी क्योंकि उन्हें आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन चाहिए थे लेकिन उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय ने अपनी सटीक गेंदबाजी से खेल बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 1 रन देकर दो विकेट लिए और अपनी टीम को दो रन की अविश्वसनीय जीत दिला दी। आईपीएल के इंडिया लेग में न खेलने वाले त्यागी ने कहा, “यह वाकई अच्छा लगता है”।

पंजाब को दबाव में खेलना सीखना होगा
पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने इस हार के बाद कहा “यह स्वीकार करना मुश्किल है। हमें यह देखने की जरूरत है कि हम दबाव को बेहतर तरीके से कैसे संभाल सकते हैं। यह खेल में सभी के साथ हुआ है। यह स्वीकार करना कठिन है कि आपने अपनी पिछली गलतियों से नहीं सीखा है। हमने पहले छह ओवर में अच्छी लेंथ से गेंदबाजी की। दुर्भाग्य से हम यह मैच हार गए, लेकिन हमें दबाव में बेहतर खेल दिखाना होगा।