इंडियन ऑयल से पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा कैशबैक, जानें कैसा उठा सकते हैं फायदा

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसामन छू रहे हैं। फिलहाल जनता को दूर-दूर तक सरकार की तरफ से राहत मिलने का आसार नहीं है। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। अब वाहन मालिक तेल डलवाने पर कैशब्रैक पा सकते हैं। इस खास योजना की शुरुआत सबसे बड़े ईंधन खुदरा विक्रेता इंडियन ऑयल ने की है। इंडियन ऑयल ने इसके लिए गूगग पे एप से साझेदारी की है।
गूगल पे एप से करना होगा भुगतान
कंपनी ने एक बयान में कहा कि देशभर में फैले इंडियन ऑयल के 30 हजार से अधिक पेट्रोल पंपों पर गूगल पे एप के जरिए भुगतान करने पर ग्राहक 500 रुपए तक कैशबैक पा सकते हैं। जो नियम और शर्तों के अधीन है।
गूगल पे अकाउंट से करना होगा लिंक
इंडियन ऑयल की योजना देशव्यापी लॉयल्टी प्रोग्राम XTRAREWARDS को Google पे ऐप पर एक्सेस करने योग्य बनाने की भी है। गूगल पे के कस्टमर ईंधन कंपनी के XTRAREWARDS लॉयल्टी प्रोग्राम मेंबरशिप के लिए साइन अप कर सकते हैं। वह मौजूदा मेंबर को गूगल पे अकाउंट से लिंक करना होगा।
आईओसी के अध्यक्ष एस.एम.वैद्य ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह संयुक्त प्रयास न केवल ग्राहकों की खुशी में इजाफा करेगा बल्कि डिजिटल इंडिया की दिशा में हमारी प्रगति में भी योगदान देगा।